विधायक ने लगाया कुकड़ू प्रखंड कार्यालय में जनता दरबार, सुनी लोगो की समस्याएं

इस यूटयूब चैनल के link में आपको संबंधित खबरों की वीडियो मिल जाएगी

विधायक ने लगाया कुकड़ू प्रखंड कार्यालय में जनता दरबार, सुनी लोगो की समस्याएं


चांडिल: ईचागढ विधानसभा क्षेत्र की विधायक सविता महतो मंगलवार को कुकड़ू प्रखंड कार्यालय सभागार में आमलोगों के जनसमस्याओं के निदान किये जाने को लेकर  जनता दरबार लगाया। इस जनता दरबार में कुकड़ू प्रखंड के बीडीओ गिरिजा शंकर महतो समेत कई विभाग के अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे। वही इस जनता दरबार में कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आये हुए लोगो ने बारी-बारी से अपनी समस्याएं विधायक को सुनाई। जिसमें से विशेष कर कुकड़ू एवं तिरुलडीह स्वास्थ्य केंद्र में स्थायी डॉक्टर की पदस्थापना किए जाने, कुकड़ू प्रखंड कार्यालय से पुरानडीह होते हुए ईचागढ़ पुल तक जर्जर सड़क की मरम्मती किये जाने,महलीडीह एवं तुलिनडीह में सड़क का निर्माण किये जाने की मांग की। वही जंगली हाथियों से निजात दिलाने के लिए स्थायी समाधान किये जाने एवं क्षतिपूर्ति का मुआवजा जल्द उपलब्ध कराए जाने सहित कई मांगे लोगों ने विधायक से की। वही लोगो की समस्याओं के सुनने के बाद विधायक ने सभी समस्याओं का समाधान करने का भरोसा दिया। वही इसके बाद विधायक कुकड़ू पंचायत के डाटम गांव पहुंची, जहां उन्होंने दिबाकर महतो औऱ ठाकुरदास महतो का प्रधानमंत्री आवास का कार्य पूर्ण होने पर फीता काटकर गृह प्रवेश कराया और लाभुक को ताला-चाभी सौपी। मौके पर बीडीओ गिरिजा शंकर महतो,विधायक के आप्त सचिव क़ाबलु महतो, बीएओ धनीराम महतो,जेई भोलानाथ महतो, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर(पीएम आवास) लिपिका राउत,बीपीओ रामलगन उरांव,निरंजन महतो, इंद्रजीत महतो,शक्तिपद महतो,सुनील कुमार महतो सहित कई पंचायत सचिव,रोजगार सेवक व ग्रामीण उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments

close