कुकरू प्रखंड के कारारगामा, ग्रामवासियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में छौ नृत्य आयोजित किया।

कुकरू प्रखंड के कारारगामा, ग्रामवासियों ने  सांस्कृतिक कार्यक्रम में छौ नृत्य आयोजित किया।

चांडिल बुधवार ईचागढ़ विधानसभा के कुकडू प्रखंड के काररगामा, ग्रामवासियों ने  सांस्कृतिक कार्यक्रम, आयोजित किया। संस्कृति कार्यक्रम के तहत छौ-नृत्य एवं मुर्गा लड़ाई का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता सह युवा मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य विनोद राय ने उपस्थित थे संस्कृति कार्यक्रम मंच का उद्घाटन मुख्य अतिथि विनोद राय ने फीता काटकर  उद्घाटन किया। 

इस अवसर पर भाजपा नेता विनोद राय ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अपनी संस्कृति को जीवित रखने  गांव में एक माध्यम है। छऊ नृत्य एक बेहतर साधन है। संस्कृति को बचाए रखने में हम सभी की भागीदारी जरुरत है। उन्होंने कहा यहां छऊ नृत्य का अपना एक अलग ही पहचान एवं कला संस्कृति है। यहां के छऊ नृत्य को विदेशों में भी पसंद किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में जब मनोरंजन के साधन उपलब्ध नहीं रहते थे, उस समय छऊ नृत्य का आयोजन होता था। इससे गांव में मनोरंजन के साथ-साथ स्थानीय युवा कलाकारों की छिपी प्रतिभा भी सामने आती है। इस परंपरा को अब भी जीवित रखना सराहनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि गांव में छिपे प्रतिभाओं को निखारने के लिए वे हर संभव सहयोग करेंगे।

ग्रामवासियों द्वारा इतने भव्य रूप से छऊ नृत्य का आयोजन करने के लिए पूरे ग्रामवासियों को आभार प्रकट किया ।

Post a Comment

0 Comments

close