विभीषण गर्मी से जल संकट गहराया, गांव जल संकट से परेशान, गर्मी में जल टैंकर का सहारा।

विभीषण गर्मी से जल संकट गहराया, गांव जल संकट से परेशान, गर्मी में जल टैंकर का सहारा।

जमशेदपुर,उत्तरी बागबेडा पंचायत अंतर्गत बाबाकुटी कपूरी ठाकुर मैदान में पिछले एक सप्ताह से खराब पड़े  हुए जलमिनार को पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने अपने निजी खर्चे से नया समरसेबल लगाकर जलमिनार को ठीक करवाए। जल मीनार के समरसेबल जल जाने के कारण स्थानीय लोगों को पीने का पानी नहीं मिल पा रहा था। लोग दूर दराज से पानी खरीद कर पी रहे थे। स्थानीय लोगों ने संतोष कुमार यादव के नेतृत्व में इसकी सूचना पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता को दी। पंसस‌ सुनील गुप्ता ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपने निजी खर्चे पर नया समरसेबल खरीद कर जल मीनार को ठीक करवाने का काम‌ किए। अब जल मीनार में पानी आना प्रारंभ हो चुका है। जिससे हजारों स्थानीय ग्रामीणों लोग लाभान्वित हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने पंसस सुनील गुप्ता को धन्यवाद भी दिए हैं।
जल स्तर नीचे जाने से अधिकांश घर के डीप ब्रोरिंग,चापाकल बेकार  हुए।
 इस मौके पर समाजसेवी  मनोज नाहा, पूर्व पंचायत समिति सदस्य गुड़िया देवी, समाजसेवी संतोष कुमार यादव, विनोद कुमार यादव, लक्ष्मी देवी सहित सैकड़ो स्थानीय लोग उपस्थित‌ थे।

Post a Comment

0 Comments

close