कामरेड रेखा रानी बाबू सिंह मुंडा के निधन पर माकपा एवं किसान सभा ने दिया श्रद्धांजलि
रेखा रानी बाबू सिंह मुंडा का निधन अपूरणीय छति - सुफल महतो
चांडिल, कामरेड रेखा रानी बाबू सिंह मुंडा शिक्षिका 51 वर्ष केंसर से मौत पर माकपा एवं झारखंड राज्य किसान सभा ने श्रद्धांजलि दिया। मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए झारखंड राज्य किसान सभा के राज्य अध्यक्ष सुफल महतो ने कहा कामरेड रेखा रानी बाबू सिंह मुंडा छात्र जीवन से ही वामपंथी विचारधारा के प्रबल हिमायती थी, पुरूलिया के कद्दावर माकपा नेता नकुल महतो को बापू कहा करते थे, नकुल महतो के निधन पर वह रोते हुए कहा आज मेरे बापू नहीं रहने से मैं टूट चुकी हूं, सिल्ली विधानसभा क्षेत्र से माकपा नेता राजेंद्र सिंह मुंडा के भतीजे पूर्व मुखिया कामरेड ठाकुर मुंडा से शादी हुई थी। श्रद्धांजलि सभा के अवसर पर रांची जिला किसान कोंसिल सदस्य प्रेमचंद पातर,घुरन पातर, उमेश महतो, बसंत मुंडा, विकास मुंडा, ठाकुर मुंडा, अरविंद महतो ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दिया।

0 Comments