जिला खनन विभाग द्वारा औचक निरीक्षण अभियान, अवैध गतिविधियों विधिसम्मत कार्रवाई।
उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार आज दिनांक 28.01.2026 को जिला खनन पदाधिकारी श्री ज्योति शंकर सतपथी के नेतृत्व में जिला खनन विभाग द्वारा चांडिल अनुमंडल क्षेत्र मे अवैध बालू खनन, भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया।
निरीक्षण अभियान के क्रम में तिरुलडीह थाना अंतर्गत मौजा–सपादा एवं सिरकाडीह तथा ईचागढ़ थाना अंतर्गत मौजा–सोड़ो जारगोडीह में अवैध बालू भंडारण के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
निरीक्षण के दौरान तिरुलडीह थाना अंतर्गत मौजा–सपादा एवं सिरकाडीह में लगभग 1,10,000 (एक लाख दस हजार) घनफीट अवैध बालू भंडारण को विधिवत जब्त किया गया। इसी क्रम में तिरुलडीह थाना अंतर्गत मौजा–सिरकाडीह में मिट्टी खनिज का अवैध उत्खनन करते हुए एक जेसीबी मशीन (Backhoe Loader) को जब्त कर तिरुलडीह थाना को सुपुर्द किया गया।
इसके अतिरिक्त ईचागढ़ थाना अंतर्गत मौजा–सोड़ो जारगोडीह में लगभग 45,000 (पैंतालीस हजार) घनफीट अवैध बालू खनिज भंडारण को भी विधिवत जब्त किया गया। जब्त बालू खनिज भंडारण को शीघ्रातिशीघ्र ई-नीलामी किए जाने हेतु अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में आज पूर्वाह्न में जिला खनन विभाग द्वारा नीमडीह थाना अंतर्गत मौजा–झीमडी का निरीक्षण किया गया। उक्त मौजा स्थित लाल टुंगरी (एकलव्य विद्यालय परिसर) में लौह अयस्क खनिज के अवैध उत्खनन से संबंधित तीन बड़े गड्ढे पाए गए। इस संबंध में लौह अयस्क के अवैध उत्खनन के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने हेतु अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है।
इस बाबत उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि जिले के किसी भी क्षेत्र में खनिजों के अवैध खनन, भंडारण अथवा परिवहन को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, तथा ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
*============================*
0 Comments