गणतंत्र दिवस के अवसर पर शहीद भगतसिंह चौक एवं शहीद बिरसा मुंडा चौक पर झंडोत्तोलन किया गया।

 गणतंत्र दिवस के अवसर पर शहीद भगतसिंह चौक एवं शहीद बिरसा मुंडा चौक पर झंडोत्तोलन किया गया।
चांडिल 77 वां गणतंत्र दिवस के अवसर पर शहीद भगतसिंह चौक एवं शहीद बिरसा मुंडा चौक में राष्ट्रीय ध्वज झारखंड राज्य किसान सभा के राज्य अध्यक्ष सुफल महतो द्वारा फहराया गया, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस चौक में मनोज चटर्जी एवं शहीद गोपाल सिंह मुंडा चौक राहे में सुरेंद्र बैठा द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के पश्चात संविधान की प्रस्तावना हम भारत के लोग का पाठ किया गया तथा संविधान, लोकतंत्र व देश की रक्षा का शपथ लिया गया। मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए झारखंड राज्य किसान सभा के राज्य अध्यक्ष सुफल महतो ने विस्तृत रूप में आजादी के संघर्षों एवं अनगिनत शहादत के पश्चात अंग्रेजों को भारत छोड़ जाना पड़ा एवं 1950 में  भारत का संविधान लागू हुआ। संविधान, लोकतंत्र व देश की रक्षा आज सर्वोपरि है।इस अवसर पर कमलाकांत सिंह, जयपाल सिंह मुंडा, शांति कुमार देव शर्मा,अमजद अली,मोइन अंसारी, श्रवन मुंडा,शंकर मुंडा, प्रदीप भगत , रमेश  महतो,बिनोद साव,राजू मुंडा, कृष्ण मुंडा, प्रथम मुंडाअमर सिंह मुंडा,शेखर सहित गणमान्य लोगों ने संविधान, लोकतंत्र व देश की रक्षा का शपथ लिया। तत्पश्चात ओर झारखंड राज्य किसान सभा द्वारा संविधान बचाओ दिवस मनाया गया।

Post a Comment

0 Comments

close