ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के ऐतिहासिक सरस्वती मेला हारूडीह में शामिल हुईं ,विधायक सविता महतो।

ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के ऐतिहासिक सरस्वती मेला हारूडीह में शामिल हुईं ,विधायक सविता महतो।
,चांडिल,ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के चांडिल प्रखंड स्थित हारुडीह में सार्वजनिक सरस्वती पूजा मेला समिति द्वारा सरस्वती पूजा के पावन अवसर पर आयोजित पांच दिवसीय ऐतिहासिक मेले के चौथे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पश्चिम बंगाल के झारग्राम की विख्यात झूमर शिल्पी तपती महतो ने अपनी सुमधुर झूमर गायन की प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बुधवार को ईचागढ़ की विधायक सविता महतो मेले में शामिल हुईं और सरस्वती मंदिर में माथा टेककर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान विधायक सविता महतो ने कहा कि सरस्वती पूजा और ऐसे सांस्कृतिक मेले हमारी परंपरा, कला और लोकसंस्कृति को जीवित रखते हैं। झूमर जैसे लोकनृत्य-गान नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि हारुडीह का यह मेला सामाजिक सौहार्द और सांस्कृतिक एकता का सुंदर उदाहरण है। विधायक ने झूमर कलाकार तपती महतो की प्रस्तुति की प्रशंसा करते हुए कहा कि लोककलाकारों को मंच देना हम सभी की जिम्मेदारी है, ताकि उनकी कला को उचित पहचान मिल सके। गौरतलब है कि हारुडीह में वर्ष 1911 से ऐतिहासिक सरस्वती मेला का आयोजन निरंतर होता आ रहा है। कार्यक्रम के दौरान झामुमो केंद्रीय सदस्य चारु चांद किस्कू, ओम प्रकाश लायेक, काबलु महतो, अरुण टुडू, लक्ष्मीकांत महतो, शंकर लायेक, बादल महतो, राहुल वर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं दर्शक उपस्थित रहे।


Post a Comment

0 Comments

close