कपाली नप के कुल 13 प्रत्याशियों ने किया नामांकन दाखिल.

कपाली नप के कुल 11 प्रत्याशियों ने किया  13 नामांकन दाखिल हुआ।

नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन भाजपा समर्थित प्रत्याशी ताजदार आलम और पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष शोभा रानी महतो ने किया सादगी के साथ नामांकन दाखिल..

दो प्रत्याशी एक फार्म अधिक भरे हैं,कुल 11 उम्मीदवार हैं।

चांडिल: नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन बुधवार को कपाली नगर परिषद के अध्यक्ष पद के लिए अपना दावेदारी पेश करते हुए भाजपा समर्थित प्रत्याशी ताजदार आलम ने सादगी के साथ चांडिल अनुमंडल कार्यालय में निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल कर अनुमंडल कार्यालय से बाहर निकलने के क्रम में क्षेत्र के स्थानीय भाजपा नेता, कार्यकर्ता और समर्थकों ने उनका जोर शोर से स्वागत किया और शुभकामनाएं प्रेषित की। बता दें कि कपाली नप अध्यक्ष प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल करने वाले ताजदार आलम ने क्षेत्र के जनता से वादा किया कि यदि वे जीत कर अध्यक्ष पद पर आते हैं तो सबसे पहले महिला सुरक्षा को लेकर पहला कार्य करेंगे।

वहीं दूसरी ओर कपाली के निवर्तमान नप अध्यक्ष बागी तेवर अपनाते हुए शोभा रानी महतो ने अंतिम दिन अपना नामांकन पर्चा दाखिल कर सबको चौकाया। बता दें कि पिछले चुनाव में कपाली से कांग्रेस की प्रत्याशी के रूप में खड़ी होकर जीत दर्ज की थी। जानकारी के अनुसार इस बार भी वे इसी आस में थी कि कांग्रेस का उसको समर्थन मिलेगा लेकिन समर्थन न मिलने पर अंतिम दिन नामांकन दाखिल कर सबको चौकाया। इस अवसर पर उनके दर्जनों समर्थक साथ रहे।
बता दें कि नामांकन के अंतिम दिन तक कुल 13 प्रत्याशियों ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया। बता दें गुरुवार को स्कूटनी के बाद निर्वाची पदाधिकारी अंतिम सूची जारी करेंगे।v



Post a Comment

0 Comments

close