जे एल के एम प्रतिनिधिमंडल ने वर्षों से लंबित मुआवजा के संबंध में प्रदेश के राज्यपाल को एक मांगपत्र सौंपा।

जे एल के एम प्रतिनिधिमंडल ने वर्षों से लंबित मुआवजा के संबंध में प्रदेश के राज्यपाल को एक मांगपत्र सौंपा।

चांडिल,जे एल के एम प्रतिनिधिमंडल ने वर्षों से लंबित मुआवजा के संबंध में प्रदेश के राज्यपाल को एक मांगपत्र सौंपा। जुगसलाई विधानसभा के पुर्वी जिला और सरायकेला खरसावां जिला के गांव के वर्षों से लंबित समस्या, मुआवजा भुगतान के संबंध में जे एल के एम प्रतिनिधिमंडल ने रैयतों के साथ झारखंड राज्य के महामहिम राज्यपाल महोदय से शिष्टाचार मुलाकात कर प्रभावित ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत कराया।

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल द्वारा लिखित प्रतिवेदन में यह कहा गया की. बेलटाड़ (पूर्वी सिंहभूम) से रघुनाथपुर (सरायकेला-खरसावां) तक, भुईयांसिनान से रसिकनगर, सुसनी तक,. भादुडीह, बोंटा, सातनाला, बोड़ाम होते हुए माधवपुर (पश्चिम बंगाल सीमा) तक ।
इन तीनों सड़कों के निर्माण हेतु भूमि अधिग्रहण/परियोजना के कारण प्रभावित कई परिवारों को वर्षों से उनका उचित मुआवजा प्राप्त नहीं हो सका है, जिसके कारण उन्हें आर्थिक एवं सामाजिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
प्रतिनिधिमंडल ने महामहिम राज्यपाल महोदय को ज्ञापन सौंपते हुए आग्रह किया कि इस गंभीर विषय पर संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग एवं जिला प्रशासन को आवश्यक निर्देश प्रदान कर जल्द से जल्द लंबित मुआवजा भुगतान सुनिश्चित कराया जाए।
महामहिम राज्यपाल महोदय ने पूरे मामले को गंभीरता से सुनते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
मुलाकात के दौरान जे एल के एम के केंद्रीय संयुक्त महासचिव देवव्रत महतो, जिला प्रवक्ता सुब्रत महतो, प्रखंड अध्यक्ष सुभाष चन्द्र महतो, अरुण गोप, मंगल महतो,सीताराम सिंह, मृत्युंजय महतो,मनोहर गोप, नन्दलाल गोप, वीर सिंह, प्रदीप महतो, गोपाल महतो,संदीप कुमार, प्रसेनजीत कुमार एवं आदि उपस्थित थे ।


Post a Comment

0 Comments

close