पूड़ीसीली में जमीन विवाद गहराया, हिस्सेदार दर-दर भटकने को मजबूर।स्थानीय प्रशासन से पीड़िता ने न्याय की लगाई गुहार ।
चांडिल:सरायकेला-खरसावां जिला के चांडिल प्रखंड अंतर्गत कपाली ओपी क्षेत्र के पुड़ीसीली गांव में जमीन विवाद लगातार गंभीर होता जा रहा है। यह मामला खाता संख्या 166 एवं प्लॉट संख्या 352 से जुड़ा हुआ है, जो खतियान में रघु सिंह एवं जसोदा सिंह के नाम दर्ज है।
खतियान के अनुसार रघु सिंह और जसोदा सिंह दोनों के वंशज इस जमीन के हिस्सेदार हैं, लेकिन आरोप है कि जसोदा सिंह के वंशज ने रघु सिंह के वंशज को उनका हक देने से साफ इनकार कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि रघु सिंह के पुत्र महा सिंह की एकमात्र पुत्री बिजली सिंह, जो वर्तमान में जीवित हैं, अपने हिस्से की जमीन पर दावा कर रही हैं। वहीं दूसरी ओर जसोदा सिंह के पुत्र अजित सिंह एवं उनके पुत्र गौर सिंह जमीन में हिस्सा देने से मुकरते हुए कथित तौर पर पूरे जमीन पर अपना अधिकार जता रहे हैं।
पीड़िता बिजली सिंह का आरोप है कि उन्होंने अपने हक की मांग को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी कपाली ओपी को लिखित आवेदन दिया, लेकिन अब तक किसी स्तर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
इसी बीच आरोप है कि गौर सिंह द्वारा विवादित जमीन पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया, जबकि प्रशासन की ओर से कोई रोक नहीं लगाई गई। मामले को लेकर जब कपाली ओपी प्रभारी को आवेदन दिया गया, तब दोनों पक्षों को थाना बुलाया गया।
इसके बाद कपाली ओपी पुलिस, रघु सिंह के वंशज बिजली सिंह के साथ जमीन स्थल पर पहुंची, जहां निर्माण कार्य होता पाया गया।
0 Comments