मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मॉनिटरिंग कमिटी के लिए आयोजित प्रशिक्षण किया गया।




मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मॉनिटरिंग कमिटी (MCMC) के लिए आयोजित प्रशिक्षण किया गया।

कमिटी के कार्यों एवं दायित्वों की दी गई विस्तृत जानकारी
,मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मॉनिटरिंग कमिटी (MCMC) के लिए आयोजित प्रशिक्षण किया गया।



चांडिल सरयकेला खरसावां जिला के सुचना भवन में निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार नगरपालिका निर्वाचन–2026 के सफल संचालन हेतु गठित विभिन्न कोषांगों को प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। इसी क्रम में आज समाहरणालय सभागार में मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मॉनिटरिंग कमिटी (MCMC) के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया।










प्रशिक्षण सत्र के दौरान मास्टर ट्रेनर श्री प्रभाशंकर तिवारी, श्री तरुण कुमार सिंह द्वारा MCMC कमिटी की भूमिका एवं दायित्वों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। इसमें राजनैतिक विज्ञापनों के प्रकाशन से पूर्व विज्ञापन सामग्री के प्रमाणीकरण, पेड न्यूज की पहचान, तथा संबंधित राजनैतिक दलों एवं उम्मीदवारों के व्यय खाते में खर्च जोड़े जाने की प्रक्रिया के संबंध में प्रशिक्षक द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई।

सत्र में सोशल मीडिया के माध्यम से चुनाव प्रचार हेतु निर्धारित मापदंड, विज्ञापन प्रमाणीकरण की प्रक्रिया, आवेदकों द्वारा समर्पित विज्ञापन सामग्री की स्क्रूटनी, निष्पादन की समय-सीमा, प्रमाणीकरण प्रमाण पत्र निर्गत करने की प्रक्रिया, विज्ञापनों से संबंधित व्यय विवरण को व्यय कोषांग को प्रेषित कर उम्मीदवार अथवा राजनैतिक दल के व्यय खाते में जोड़ने, तथा निर्वाचन आयोग को भेजे जाने वाले दैनिक एवं साप्ताहिक प्रतिवेदन के प्रेषण संबंधी प्रक्रियाओं की भी जानकारी दी गई।

उक्त अवसर पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, सोशल मीडिया प्रसार पदाधिकारी, MCMC के सभी सदस्य एवं कर्मी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।





Post a Comment

0 Comments

close