प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार में 7 से 8 लोग सवार थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। घटना में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल एम्बुलेंस के जरिए जमशेदपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहत की बात यह रही कि गाड़ी में सवार अन्य लोग बाल-बाल बच गए। चांडिल पुलिस ने मौके पर पहुँच कर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त गाड़ी को सड़क से हटाया।भारत सरकार लिखी गाड़ी और ‘LIC’ का कनेक्शन?
हादसे के बाद एक नया विवाद खड़ा हो गया है। दुर्घटनाग्रस्त इनोवा कार पर ‘भारत सरकार’ लिखा हुआ था। कार में सवार प्रवीण कुमार नामक व्यक्ति ने खुद को भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC), आरा का डेवलपमेंट ऑफिसर (DO) बताया। हालांकि, जब मीडिया और पुलिस ने भारत सरकार लिखी गाड़ी के व्यक्तिगत इस्तेमाल (तीर्थ यात्रा) को लेकर सवाल पूछे, तो वे संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए और अपनी पहचान बताने में हिचकिचाते नजर आए।जांच के घेरे में ‘सरकारी’ बोर्ड का उपयोग।सवाल उठ रहा है कि क्या LIC के एक अधिकारी को भारत सरकार लिखी गाड़ी निजी यात्रा के लिए उपयोग करने की अनुमति है? या फिर किसी निजी गाड़ी पर प्रभाव जमाने के लिए ‘भारत सरकार’ का बोर्ड लगाया गया था? चांडिल पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच शुरू कर दी है।
0 Comments