+2 हाई स्कूल, खरसावां में छात्राओं एवं शिक्षिकाओं के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
चांडिल,सरायकेला खरसावां जिला के अधीन हाई स्कूल खरसावां में कार्यक्रम के दौरान महिला अपराध से संबंधित कानूनी प्रावधानों, पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह निषेध, महिला सुरक्षा, नशा मुक्ति, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर-1098, डायल-112, साइबर फ्रॉड टोल फ्री नंबर-1930, बच्चा चोरी संबंधी अफवाहों से बचाव, महिलाओं के अधिकार एवं उनके संरक्षण हेतु बनाए गए कानूनों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही सड़क सुरक्षा एवं Good Samaritan (गुड सेमेरिटन) से संबंधित महत्वपूर्ण प्रावधानों के बारे में भी जागरूक किया गया।
उपस्थित छात्राओं एवं शिक्षिकाओं को सतर्क एवं जागरूक रहने, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने तथा किसी भी प्रकार की आपात स्थिति अथवा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु प्रेरित किया गया।


0 Comments