हिंदी एवं मुण्डारी भाषा में जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।













चांडिल,सरायकेला खरसावां जिला कुचाई थाना अंतर्गत बड़ा सेगोई गाँव में स्थानीय ग्रामीणों के बीच हिंदी एवं मुण्डारी भाषा में जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को नशा मुक्ति, बाल विवाह निषेध, पॉक्सो एक्ट, महिला सुरक्षा, डायल-112 सेवा, साइबर फ्रॉड टोल फ्री नंबर-1930, बच्चा चोरी संबंधी अफवाहों से बचाव, डायन-बिसाही जैसी सामाजिक कुरीतियों, सड़क सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियों के बारे में समझाकर जागरूक किया गया।

साथ ही उपस्थित ग्रामीणों से अपील की गई कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें, सामाजिक कुरीतियों का विरोध करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा आपात स्थिति की सूचना तत्काल पुलिस को दें।