ज्यादा मंदिर में डुबे युवक की तलाश हेतु एन डी आर एफ टीम जुटे।

ज्यादा मंदिर में डुबे युवक की तलाश हेतु एन डी आर एफ टीम जुटे।
चांडिल ,अनुमंडल के अंतर्गत जायदा मंदिर तट पर सुवर्णरेखा नदी में नहाने के दौरान युवक डूबा, देर शाम तक नहीं मिला सुराग ।मंगलवार सुबह NDRF की टीम को भी बुलाया गया। प्रशासन की ओर से सर्च ऑपरेशन जारी है। पुलिस ने बताया कि युवक की तलाश के लिए स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों की मदद ली जा रही है, लेकिन देर शाम तक कोई सुराग नहीं मिल सका था। अंधेरा होने के कारण सर्च ऑपरेशन में परेशानी आ रही है। मंगलवार सुबह NDRF की टीम को भी बुलाया गया। प्रशासन की ओर से सर्च ऑपरेशन जारी है।  अपील: बरसात में नदियों का जलस्तर और बहाव तेज रहता है। प्रशासन ने लोगों से गहरे पानी में न जाने और सेल्फी-रील्स के चक्कर में जान जोखिम में न डालने की अपील की है।इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार दोस्त बना रहा था रील्स, अचानक गहरे पानी में समाया प्रेम कुमार उर्फ बल्लू।
 सरायकेला खरसांवा जिला के : चांडिल अनुमंडल के चौका थाना क्षेत्र अंतर्गत प्राचीन जयदा मंदिर के तट पर सोमवार देर शाम सुवर्णरेखा नदी में नहाने के दौरान एक युवक के डूब जाने की घटना सामने आई है। देर रात तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है।  जमशेदपुर का रहने वाला था युवक
डूबे युवक की पहचान जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत पंचवटी नगर, सिद्धू-कान्हू बस्ती, जोन नंबर-2 निवासी प्रेम कुमार उर्फ बल्लू, उम्र 23 वर्ष के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही चांडिल एवं चौका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से खोजबीन शुरू कर दी गई है।  
बाइक से पहुंचे थे घूमने, बना रहा था रील्स
जानकारी के अनुसार, प्रेम कुमार अपने दोस्त आशुदेव कुमार के साथ सोमवार को बाइक से चांडिल अनुमंडल क्षेत्र घूमने के लिए निकला था। बताया जाता है कि रास्ते में दोनों दोस्तों ने पार्टी भी की थी। इसके बाद शाम को वे जयदा मंदिर के पास पहुंचे। बाइक खड़ी कर दोनों मंदिर परिसर के नीचे स्थित सुवर्णरेखा नदी घाट की ओर चले गए।  घाट पर बने सीढ़ी के पास दोनों ने कपड़े उतारे और प्रेम कुमार नदी में उतर गया। उसी समय उसका दोस्त आशुदेव कुमार किनारे पर खड़े होकर मोबाइल से वीडियो यानी रील्स बना रहा था। शुरुआती समय में सब कुछ सामान्य था, लेकिन कुछ ही देर बाद प्रेम कुमार गहरे पानी की ओर चला गया।  दोस्त के सामने ही डूबा, नहीं बचा पाया।जैसे ही वह गहराई में पहुंचा, अचानक डूबने लगा। उसे डूबता देख आशुदेव जोर-जोर से चिल्लाया और बचाने की कोशिश की। लेकिन देर शाम का समय होने और आसपास लोगों की मौजूदगी नहीं होने के कारण कोई मदद नहीं मिल सकी। देखते ही देखते युवक गहरे पानी में समा गया।  परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल 
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों को जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही चांडिल थाना और चौका थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इधर बेटे के डूबने की खबर सुनते ही परिजन आनन-फानन में मौके पर पहुंचे। उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल है।

Post a Comment

0 Comments

close