03 वाहन ऐसे पाए गए जो अपने निर्धारित सीटिंग क्षमता से अधिक कुल 78 यात्रियों को बैठाकर वाहन चलाए जा रहे थे।

गम्हरिया थाना मोड़ के समीप अभियान चलाया गया


03 वाहन ऐसे पाए गए जो अपने निर्धारित सीटिंग क्षमता से अधिक कुल 78 यात्रियों को बैठाकर वाहन चलाए जा रहे थे।


चांडिल पुलिस अधीक्षक महोदय, सरायकेला-खरसावाँ के द्वारा सड़क दुर्घटनाओं रोकथाम हेतु सवारी वाहनों में निर्धारित क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाकर वाहन चलाने वाले के विरूद्ध यातायात नियमो के अन्र्तगत कार्रवाई करने के आदेश पर शनिवार को यातायात थाना प्रभारी राजू एवं यातायात थाना में पदस्थापित पदाधिकारी एवं कर्मियों के साथ गम्हरिया थाना मोड़ के समीप अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सवारी वाहनो को जाँच की गई, जिसमें कुल 03 वाहन ऐसे पाए गए जो अपने निर्धारित सीटिंग क्षमता से अधिक कुल 78 यात्रियों को बैठाकर वाहन चलाए जा रहे थे। उक्त वाहनो के विरूद्ध यातायात नियमों के अनुसार आवश्यक विधिसम्मत कार्रवाई की गई तथा वाहन चालकों को भविष्य में यातायात नियमों का पालन करते हुए निर्धारित क्षमता से अधिक यात्री को बैठाकर वाहन नहीं चलाने का हिदायत दी गई।सरायकेला-खरसावाँ जिले के आम जनों एवं वाहन चालकों से यातायात थाना के द्वारा अपिल है कि आप सभी यातायात नियमो का पालन करते हुए वाहन को चलायें। नियमों का उल्लेघन करने वाले वाहन चालको के विरूद्ध आगें भी कार्रवाई की जायेगी। साथ ही यात्रियों को भी हिदायत दी गई कि सवारी वाहन जिसमें सीटिंग क्षमता फुल हो गई हो वैसे वाहन पर ना बैठें किसी अन्य सवारी वाहन को आने का इंतजार करें, ताकि आपने जान कि सुरक्षा का ध्यान रखते हुए सुरक्षित रूप से अपने गंतव्य स्थान तक पहुँच सकें।

Post a Comment

0 Comments

close