रेलवे ओवरब्रिज अधूरा, लुपुंगडीह टोल प्लाज़ा पर वसूली जारी जाम से स्थानीय प्रशासन, जनप्रतिनिधि राहगीर परेशान।

रेलवे ओवरब्रिज अधूरा, लुपुंगडीह टोल प्लाज़ा पर वसूली जारी जाम से स्थानीय प्रशासन, जनप्रतिनिधि राहगीर परेशान।:,

चांडिल,एन एच 18 पर स्थित टाटा पुरूलिया मार्ग पर स्थित नीमडीह थाना क्षेत्र में वाहन की जाम समस्या को लेकर सांसद संजय सेठ द्वारा चांडिल जाम मुक्त कराने के पोस्टर लगाए जाने के बावजूद ज़मीनी हकीकत कुछ और ही तस्वीर पेश कर रही है।ओमर फ्रीज अधुरा होने से रेलवे फाटक और कुल टेक्स , पितकी व जामडीह रेलवे फाटक के कारण जाम को बढ़ावा मिल रहा है। जिसके कारण राष्ट्रीय उच्च पथ 18 पर आए दिन वाहन की जाम लग रहा है।यह मार्ग साउथ इस्टर्न रेलवे के अधीन टाटा–रांची–मुरी रेलखंड से जुड़ा है, जहां प्रतिदिन कई पैसेंजर व मालगाड़ियां गुजरती हैं। बार-बार फाटक बंद होने से सड़क यातायात पूरी तरह ठप हो जाता है और वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं।

जाम की स्थिति में घंटों फंसे यात्रियों, स्कूली बच्चों, एंबुलेंस और मालवाहक वाहनों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तक ओवरब्रिज का निर्माण कार्य पूरा नहीं होता, तब तक जाम की समस्या का स्थायी समाधान संभव नहीं है। दुसरे ओर एन एच आई द्वारा लुपुंगडीह स्थित टोल प्लाज़ा पर नियमित रूप से टोल टैक्स की वसूली की जा रही है। वाहन चालकों का आरोप है कि सड़क और ओवरब्रिज का काम अधूरा होने के बावजूद पूर्ण टोल वसूली करना कहां तक न्यायसंगत बात है। लोगों का कहना है कि जब सुविधा अधूरी है तो शुल्क में भी राहत मिलनी चाहिए।
स्थानीय समाजसेवी समीर कुमार महतो ने अपील करते हुए कहा कि जब तक ओवरब्रिज का निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हो जाता, तब तक टोल टैक्स वसूली पर रोक लगाई जानी चाहिए और निर्माण कार्य को युद्धस्तर पर पूरा किया जाए।
रोज़ाना ड्यूटी पर जाने वाले कर्मचारियों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। समय पर कार्यस्थल नहीं पहुंचने पर वेतन में कटौती की जा रही है। संनद् रहे कि टाटा बैंकरों, पश्चिम सिंहभुम,घनवाद, दुर्गापुर अंतरराज्यीय मार्ग। कई कंपनियों में कार्यरत कर्मचारी एवं दैनिक मजदूर इस समस्या से प्रभावित हैं। जाम के कारण उन्हें घंटों सड़क पर फंसे रहना पड़ता है, जिसका सीधा असर उनकी आय पर पड़ रहा है।
क्षेत्रवासियों ने संबंधित विभाग, रेलवे प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि पितकी व जामडीह ओवरब्रिज निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए तथा रेलवे लाइन के ऊपर प्रस्तावित फ्लाईओवर को शीघ्र पूर्ण कर जाम से निजात दिलाने के लिए ठोस और त्वरित कार्रवाई की जाए।पथ निर्माण मंत्री ने कहा कि एन एच आई में साठ किलोमीटर पर एक पुल टैक्स होना लेकिन ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में नीमडीह,चांडिल में दो एन एच है।एक रांची टाटा, एन एच 33 दुसरे एन एच 18 पड़ता है। नीमडीह थाना से टाटा की दुरी लगभग 45 किलोमीटर है।इस क्षेत्र को दो जगह टुल टैक्स देना पड़ता है।




Post a Comment

0 Comments

close