सिरुम हाई स्कूल के पास दोमोटरसाइकिलों की टक्कर, एक गंभीर घायल |

सिरुम हाई स्कूल के पास दो मोटर साइकिलों की टक्कर, एक गंभीर घायल |


चांडिल सरायकेला खरसावां जिला के प्रखंड कुकड़ू थाना नीमडीह सिरुम हाई स्कूल के पास दो मोटरसाइकिलों की टक्कर, एक गंभीर घायल | 108 सेवा ठप, जिप उपाध्यक्ष के प्रतिनिधि ने निजी वाहन से पहुंचाया सी एच सी CHC।
सुबह लगभग 10:30 बजे प्रखंड कुकड़ू के थाना नीमडीह अंतर्गत सिरुम हाई स्कूल के सामने दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक व्यक्ति, श्री गुरुपद महतो गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों द्वारा स्वास्थ्य विभाग की 108 एंबुलेंस सेवा को कई बार कॉल किया गया, परंतु न तो कॉल रिसीव हुआ और न ही कोई रिस्पॉन्स मिला। 108 सेवा ठप होने के कारण घायल को समय पर चिकित्सा सहायता नहीं मिल पा रही थी।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला परिषद उपाध्यक्ष श्रीमती मधुश्री महतो के प्रतिनिधि श्री सुनील कुमार महतो तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने अपने निजी वाहन से गंभीर रूप से घायल गुरुपद महतो को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नीमडीह पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रखंड कुकड़ू में अक्सर ऐसी घटनाएं होती हैं, लेकिन 108 सेवा और विभागीय सहयोग समय पर नहीं मिल पाता। कुकड़ू से नीमडीह, सरायकेला या जमशेदपुर की दूरी 40 से 100 किमी है, ऐसे में एंबुलेंस सेवा का ठप रहना जानलेवा साबित हो सकता है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विभागीय पदाधिकारी भी समय पर फोन रिसीव नहीं करते, जिससे आम जनता में नाराजगी है।
जिप उपाध्यक्ष के प्रतिनिधि ने कहा कि इस मामले को जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के समक्ष उठाया जाएगा और 108 सेवा को सुचारु करने की मांग की गई।
108 फिर बनी सिर्फ नाम की सेवा, जिप उपाध्यक्ष के प्रतिनिधि ने बचाई जान*
सिरुम हाई स्कूल, कुकड़ू के पास दो बाइक की जोरदार टक्कर। गुरुपद महतो गंभीर रूप से घायल।108 एंबुलेंस को बार-बार कॉल किया, पर घंटी बजती रही... कोई जवाब नहीं।आखिरकार जिप उपाध्यक्ष मधुश्री महतो के प्रतिनिधि सुनील महतो ने मानवता दिखाते हुए अपने निजी वाहन से घायल को CHC नीमडीह पहुंचाया। इलाज जारी है।
कुकड़ू से नीमडीह/जमशेदपुर 40-100 किमी दूर है। इमरजेंसी में 108 नहीं आएगी तो कौन आएगा?
प्रखंड में बार-बार यही हाल। स्वास्थ्य विभाग और पदाधिकारी फोन तक नहीं उठाते। कब सुधरेगी व्यवस्था?

Post a Comment

0 Comments

close