कंपनी की सेफ्टी व्यवस्था पर उठी सवाल मशीन के चपेट में आया मजदूर, हालत नाजुक ।

कंपनी की सेफ्टी व्यवस्था पर उठी सवाल मशीन के चपेट में आया मजदूर, हालत नाजुक ।





चांडिल: अनुमंडल के चौका थाना क्षेत्र के खूंटी स्थित नरसिंह इस्पात कंपनी में रविवार सुबह काम के दौरान बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया। कुड़ुकतुपा निवासी मजदूर लगभग 37 वर्षीय चम्पई मांझी सुबह करीब 7 से 8 बजे के बीच काम करते वक्त मशीन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन - फानन में उसे जमशेदपुर के टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। कंपनी के अधिकारी एस.एम. सिंह ने बताया कि दुर्घटना में मजदूर का दायां पैर बुरी तरह जख्मी हुआ है।

घटना के बाद परिजनों में आक्रोश और चिंता दोनों साफ दिख रही है। घायल के छोटे भाई सुभाष सोरेन ने बताया कि पैर में गंभीर चोट के कारण स्थिति बेहद चिंताजनक है और इलाज जारी है। इस हादसे ने एक बार फिर औद्योगिक क्षेत्रों में मजदूरों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र की कई कंपनियों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर मजदूरों से काम लिया जाता है, जिससे ऐसे हादसे लगातार हो रहे हैं। परिजनों ने जिला प्रशासन से हस्तक्षेप कर न्याय और उचित मुआवजे की मांग की है



Post a Comment

0 Comments

close