नीमडीह थाना क्षेत्र में अवैध विदेशी शराब के विरुद्ध छापामारी, 48.405 लीटर शराब बरामद.।


नीमडीह थाना क्षेत्र में अवैध विदेशी शराब के विरुद्ध छापामारी, 48.405 लीटर शराब बरामद.।


चांडिल,सरायकेला-खरसावाँ जिले में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार एवं अधीक्षक उत्पाद क्षितिज विजय मिंज के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल में प्रस्तावित विधानसभा निर्वाचन-2026 के मद्देनज़र अवैध शराब के विरुद्ध सतत कार्रवाई जारी है।

इसी क्रम में दिनांक 21 अप्रैल 2026 को नीमडीह थाना अंतर्गत ग्राम हुंडरु, पाठथरडीह एवं महतो टोला में उत्पाद विभाग द्वारा विधिवत छापामारी अभियान संचालित किया गया। छापामारी के दौरान विभिन्न ब्रांडों की अवैध एवं नकली विदेशी शराब बरामद की गई, जिसमें प्रमुख रूप से—

Iconiq Whisky (375 ml – 22 बोतल, 180 ml – 56 बोतल)

McDowell’s No.1 (375 ml – 22 बोतल, 180 ml – 61 बोतल)

B7 (180 ml – 8 बोतल)

Royal Stag (375 ml – 3 बोतल, 180 ml – 22 बोतल)

West Bengal बिक्री हेतु अंकित शराब (विभिन्न ब्रांड – कुल 24 बोतल)

उक्त छापामारी में कुल 48.405 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। बरामद उत्पाद को जब्त करते हुए संबंधित अभियुक्त प्रकाश महतो के विरुद्ध झारखंड उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

इस संबंध में उपायुक्त ने कहा है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

Post a Comment

0 Comments

close