उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अनुकंपा समिति की बैठक सम्पन्न

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अनुकंपा समिति की बैठक सम्पन्न,

 








10 मामलों में नियुक्ति हेतु सर्वसम्मति से अनुशंसित करने का लिया गया निर्णय।

जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में जिला स्तरीय अनुकंपा समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान समिति के समक्ष कुल 26 आवेदन प्रस्तुत किए गए। समिति के सदस्यों द्वारा क्रमवार सभी आवेदनों का परीक्षण एवं समीक्षा की गई। विभागीय प्रावधानों एवं दिशा-निर्देशों के आलोक में विचारोपरांत 10 मामलों में अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति हेतु सर्वसम्मति से अनुशंसित करने का निर्णय लिया गया।

शेष आवेदनों में आवश्यक अभिलेखों/प्रमाण-पत्रों की कमी अथवा अन्य तकनीकी त्रुटियाँ पाए जाने के कारण उन्हें आवश्यक सुधार हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया। साथ ही निर्देश दिया गया कि आवश्यक सुधार शीघ्र सुनिश्चित करते हुए आवेदनों को पुनः समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाए, ताकि नियमानुसार विचार कर दिवंगत कर्मियों के आश्रितों को यथाशीघ्र लाभ प्रदान किया जा सके।

बैठक में अपर उपायुक्त श्री जयवर्धन कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला श्री अभिनव प्रकाश, जिला कोषागार पदाधिकारी श्रीमती अपर्णा सिंह, जिला परिवहन पदाधिकारी-सह-स्थापना उपहर्ता शाखा श्री गिरिजा शंकर महतो एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।


Post a Comment

0 Comments

close