विधायक संजीव सरदार के लगातार प्रयास से हुई सफाई अभियान का श्रीगणेश।
बागबेड़ा कॉलोनी में स्थायी कचरा प्रबंधन की शुरुआत, विधायक संजीव सरदार ने दिखाई हरी झंडी।
पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने बताया कि इस व्यवस्था को लागू कराने के लिए जिला उपायुक्त कण सत्यार्थी, प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमित प्रकाश, जुस्को के महाप्रबंधक आर के सिंह एवं विधायक संजीव सरदार को कई बार मांग पत्र सौंपकर ध्यान आकर्षित किया गया था। विधायक के निरंतर प्रयासों के फलस्वरूप शुक्रवार से बागबेड़ा कॉलोनी में घर-घर से डोर-टू-डोर कचरा उठाव शुरू हो जाएगा। इसके अलावे जुस्को का पानी टैंकर से पीने का पानी भी निःशुल्क वितरण किया जाएगा।
इस नई व्यवस्था के तहत प्रत्येक घर से सूखा और गीला कचरा अलग-अलग एकत्र कर वाहन में रखा जाएगा तथा निर्धारित स्थान पर उसका निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा। बागबेड़ा कॉलोनी में लंबे समय से स्थायी कचरा प्रबंधन की व्यवस्था नहीं होने के कारण स्थानीय निवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
विधायक संजीव सरदार के इस प्रयास से कॉलोनीवासियों और पंचायत प्रतिनिधियों में खुशी है। सभी ने उन्हें धन्यवाद देते हुए सम्मान समारोह आयोजित करने की भी घोषणा की है।
गौरतलब है कि हाल ही में प्रखंड विकास कार्यालय के सभागार में आयोजित बैठक में विधायक ने पंचायत प्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ मिलकर स्थायी कचरा निष्पादन व्यवस्था को लागू करने के निर्देश दिए थे। इसके अलावे जुस्को से पानी टैंकर को चालू करने को लेकर उपायुक्त कण सत्यार्थी एवं जुस्को के महाप्रबंधक आरके सिंह को भी पत्र दिए थे।
0 Comments