नीमडीह की अध्यक्षता में जनगणना कार्य हेतु प्रशिक्षण सह समीक्षा बैठक सम्पन्न.।

प्रखंड विकास पदाधिकारी -सह-चार्ज पदाधिकारी (जनगणना), नीमडीह की अध्यक्षता में जनगणना कार्य हेतु प्रशिक्षण सह समीक्षा बैठक सम्पन्न.।

चांडिल सरायकेला खरसावां जिला के प्रखंड कार्यालय, नीमडीह के सभागार में आज जनगणना कार्य के अंतर्गत हाउस लिस्टिंग ब्लॉक (HLB) के निर्माण एवं हाउस लिस्टिंग कार्य के सफल क्रियान्वयन हेतु प्रशिक्षण सह समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-चार्ज पदाधिकारी (जनगणना) द्वारा की गई।

बैठक में चार्ज पदाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि जनगणना कार्य की गुणवत्ता एवं सफलता पूर्णतः सटीक हाउस लिस्टिंग ब्लॉक (HLB) के निर्माण पर निर्भर करती है। इस हेतु सभी सुपरवाइजरों को अपने-अपने कार्यक्षेत्र की भौगोलिक सीमाओं, मानचित्र एवं क्षेत्रीय विभाजन की स्पष्ट जानकारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
प्रशिक्षण के दौरान डिजिटल माध्यमों के उपयोग पर विशेष बल देते हुए मोबाइल ऐप के माध्यम से हाउस लिस्टिंग कार्य संपादन की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई, ताकि कार्य को पारदर्शी, समयबद्ध एवं त्रुटिरहित रूप से संपादित किया जा सके।

प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-चार्ज पदाधिकारी (जनगणना) द्वारा सभी संबंधितों को निर्देशित किया गया कि हाउस नंबरिंग एवं आंकड़ा प्रविष्टि के दौरान किसी भी प्रकार की ओवरलैपिंग अथवा क्षेत्र छूटने की स्थिति उत्पन्न न हो। कार्य के निष्पादन में पूर्ण सतर्कता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करते हुए शत-प्रतिशत शुद्ध एवं विश्वसनीय आंकड़ों का संकलन किया जाए।

बैठक में संबंधित सुपरवाइजर एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।


Post a Comment

0 Comments

close