हाथी ने सापारूम निवासी राधा तंतुवाय को कुचला

हाथी के चपेट आने से एक मौत, विभाग ने मृतक परिजन को तत्काल आर्थिक मदद हेतु पचास हजार रुपए दी।

चांडिल,झारखंड के जंगलों से सटे गांवों में एक बार फिर भयावह सन्नाटा परसरा ।सरायकेला-खरसावां जिला के कुकड़ु प्रखंड क्षेत्र के तिरुलडीह थाना के अंतर्गत सापारुम गाँव में शुक्रवार की सुबह वह खौफनाक मंजर देखने को मिला, जिसे सुनकर हर कोई सहम जाए। 


करीब 55-60 वर्ष के राधा तंतुबाई रोज की तरह सुबह शौच‌ के लिए तालाब जा रहे थे। गांव में हल्की सुबह की चहल-पहल थी, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि मौत चुपचाप जंगल से निकलकर गांव में प्रवेश कर चुकी है। चांडिल वन क्षेत्र कार्यालय के चांडिल वनपाल ने बताया की तत्काल मृतक के परिजन को पच्चास हजार दिया गया। इसके सरकार से मुआवजा आने पर शेष राशि दी जाएगी।


Post a Comment

0 Comments

close