विधायक सविता महतो ने चिलगु कल्याणपुर स्कूल में चार क्लास रुम का किया शिलान्यास।
चांडिल,झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची के तहत चांडिल प्रखंड क्षेत्र के चिलगु स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय कल्याणपुर में चार अतिरिक्त क्लास रूम निर्माण कार्य का शिलान्यास शनिवार को विधायक सविता महतो ने विधिवत शिलापट्ट का अनावरण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लगभग 36.01 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इन चार नए क्लास रूम से विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा। विधायक ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकता है। नए कक्ष निर्माण से छात्रों को पढ़ाई के लिए पर्याप्त स्थान मिलेगा, जिससे शिक्षण कार्य और अधिक सुचारू रूप से संचालित हो सकेगा। उन्होंने संवेदक को निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर झामुमो केंद्रीय सदस्य चारु चांद किस्कू, ओम प्रकाश लायेक, काबलु महतो, शंकर लायेक, मुखिया प्रतिनिधि शत्रुघन सिंह, ग्राम प्रधान कामदेव दास विद्यालय के शिक्षक शिक्षिका, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
0 Comments