चांडिल डैम में दिखा हाथियों का झुंड, पर्यटकों में हुई हलचल।

चांडिल डैम में दिखा हाथियों का झुंड,पर्यटकों में हुई हलचल।
हाथी की जलक्रीड़ा का लूल्फ उठाया, लोग।

चांडिल डैम में मंगलवार को हाथियों का एक झुंड देखे जाने से इलाके में चर्चा से माहौल गर्म। पर्यटकों में हड़कंप। मिली जानकारी के अनुसार, झुंड में करीब 7 हाथी शामिल थे, जो डैम के आसपास के जंगल और पानी के किनारे घूमते नजर आए।हाथी अपने पुराने मार्ग को नहीं भुले। जबकि सरकार द्वारा नयी हाथी का कोरिडोर बनता गया।
संनद् रहे कि सरायकेला खरसावां जिला के एक प्रमुख पर्यटन स्थल होने के कारण यहां मौजूद पर्यटकों में हाथियों को देखकर उत्सुकता के साथ-साथ थोड़ी सी दहशत भी देखी गई। कई लोगों ने इस दृश्य को अपने अपने मोबाइल में कैद किया।स्थानीय लोगों के मुताबिक, आसपास के जंगलों से हाथियों का इस इलाके में आना आम बात है, लेकिन पर्यटक क्षेत्र में उनका दिखना चिंता का विषय भी बन जाता है। वन विभाग को इसकी सूचना दे दी गई है और सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है।

Post a Comment

0 Comments

close