ईचागढ़ थाना के कांड11/2026में संलिप्त लोग को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

ईचागढ़ थाना कांड संख्या 11/2026 का उद्भेदन हुआ।
संलिप्त लोग को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

चांडिल,ईचागढ़ थाना काण्ड सं0 11/2026, दिनांक 16.03.2026, धारा 103(1)/238 बी०एन०एस० संनद् रहे कि बीते दिन 14.03.2026 को ईचागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ईचागढ़ पातकुम पुलिया के नीचे करकरी नदी में एक युवक का शव बरामद हुआ था। जिसका पहचान सूरज यादव उर्फ गोलू यादव पिता राम सुरेश राय सा० वार्ड नं0-02 सतबहिनी थाना आदित्यपुर जिला सरायकेला खरसावाँ के रुप में हुई। मृतक के पिता राम सुरेश राय के लिखित आवेदन के आधार पर ईचागढ़ थाना काण्ड सं0- 11/2026 दिनांक 16.03.2026 धारा 103 (1)/238 बी०एन० एस० के अंतर्गत अज्ञात अपराधकर्मी के विरुद्ध दर्ज किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय सरायकेला खरसावाँ के निर्देशानुसार अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी चाण्डिल के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया गठित टीम के द्वारा मानवीय एवं तकनीकी साक्ष्य संकलन करते हुई घटना में शामिल अप्राथमिक अभियुक्त 1. सुमित कुमार 2. अभिषेक तंतुबाई उर्फ खेटु 3. पिंटू दिग्गी उर्फ जोगी को गिरफ्तार किया गया, जिन्होने योजनाबद्ध तरीके से मृतक सुरज यादव की हत्या कर शव को छिपाने के उद्देश्य से ईचागढ़ पातकुम पुलिया के नीचे नदी में फेंकने एवं मृतक के टेम्पु गाड़ी और मोबाईल को अपने पास रखने की बात स्वीकार किये। अप्राथमिकी अभियुक्तो के निशानदेही पर मृतक का टेम्पु गाड़ी सं०- JH05EB 4830, मृतक का मोबाईल को बरामद किया गया एवं घटना में प्रयुक्त चाकू को भी बरामद करते हुए जप्त किया गया।
गिरफ्तार व्यक्ति का नाम पता :-
सुमित कुमार उम्र करीब 26 वर्ष पिता- रमेश प्रसाद, पाता माँझी टोला आदित्यपुर,अभिषेक तन्तुबाई उर्फ खेटु उम्र करीब 24 वर्ष पिता दिगम्बर दास, पाता वार्ड नं0 12, आशियाना रोड, सालडीह बस्ती, आदित्यपुर,पिन्टु दिग्गी उर्फ जोगी उम्र करीब 26 वर्ष पिता स्व० मुन्ना दिग्गी पाता- माँझी टोला, आदित्यपुर, सभी थाना आदित्यपुर, जिला - सरायकेला खरसावाँ
जप्त किये गये सामानो की विवरणी :-
एक बजाज मैक्सिमा कम्पनी का टेम्पु गाड़ी सं0-JH05EB 4830,घटना में प्रयुक्त चाकू
. मृतक का रेड मी कम्पनी का मोबाईल फोन
छापामारी दल के सदस्यः-अरबिन्द कुमार बिन्हा, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी चाण्डिल. पु०अ०नि० बजरग महतो, थाना प्रभारी, ईचागढ़ थाना, पु०अ०नि० सुधांशु कुमार, ईचागढ़ थाना, पु०अ०नि० शशि भूषण सिंह मुण्डा, ईचागढ़ थाना,. स०अ०नि० सुरेश भगत,हव० राजेश कुमार, आ0119 चन्द्रदेव उराँव आ0 594 सुनील उराँव, शामिल थे।

Post a Comment

0 Comments

close