विस्थापितों के पुनर्वास हक के लिए संघर्ष जारी रहेगा, विमुवा।

विस्थापितों के पुनर्वास हक के लिए संघर्ष जारी रहेगा, विमुवा।





चांडिल,सरायकेला खरसावां जिला के ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में स्थित नौका विहार स्थल पर विस्थापित मुक्ति वाहिनी की एक बैठक में सुवर्णरेखा परियोजना कर्मी द्वारा पुनर्वास हक को शिथिल करने की मनोवृति का विरोध किया गया। ज्ञात हो कि गत दिनों चांडिल बांध में पर्यटन का अधिकार गैर विस्थापित एजेंसी को सौंप दिया गया है। भारत सरकार पर्यटन क्षेत्र को सरकारी खर्चे पर विकसित कर उसे कॉर्पोरेट - खासतौर पर गुजरात के कुछ चुनिंदे व्यापारियों के हवाले कर देने की योजना पर कार्यरत है।इसी उद्देश्य के से *स्वदेश दर्शन:2.0* नाम की एक एजेंसी पीपीपी मॉडल पर विस्तृत योजना बना रही है।बैठक में पर्यटन को कॉरपोरेट परस्त बनाने के विरुद्ध संघर्ष का संकल्प लिया गया। 30 अप्रैल 2026 को जोयदा शहादत दिवस के अवसर पर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के पश्चात एक जत्था पदयात्रा कर चांडिल बांध तक आएगी और अधिकारियों को अपनी लंबित मांगों और भविष्य के इरादों से अवगत कराएगी। कृतज्ञता पैकेज, लिफ्ट इरिगेशन एवं डीप बोरिंग की स्थापना, पुनर्वास स्थलों का सीमांकन और स्टेटस रिपोर्ट , विस्थापित परिवार के बच्चों के लिए मॉडल आवासीय विद्यालय, चांडिल पॉलिटेक्निक में विस्थापित बच्चों के लिए 50% स्थान सुरक्षित रखना, पालना जलाशय योजना को पूरा करना आदि शामिल है।

विस्थापितों के पुनर्वास हक को कायम रखना और प्राप्त करने के उद्देश्य से बिरसा मुंडा शहादत दिवस के अवसर पर चांडिल स्थित स्वर्णखा परियोजना के कार्यालय के सामने धरना दिया जाएगा। विस्थापित मुक्ति वाहिनी के नेतृत्व में चले पुनर्वास आंदोलन का आगामी वर्ष 2027 में 40 वर्ष पूरा हो जाएगा। आज की बैठक में यह तय किया गया कि पुनर्वास आंदोलन की उपलब्धियां को यादगार बनाने और समाज में संघर्ष और निर्माण की प्रेरणा जगाने के उद्देश्य से कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बैठक में कहा गया कि जिन अधिकारों को हमने संघर्ष के बल पर हासिल किया है उसे संघर्ष के जरिए ही बचाए जा सकता है ।कार्यक्रमों की योजना बनाने के लिए शीघ्र ही कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की जाएगी।
आज की बैठक में श्यामल मार्डी, नारायण गोप, देवेंद्र महतो पंचानन महतो किरण बीर, डोमन बास्के, अकलू धीबर,कालू अंसारी, अरविंद अंजुम, विकास कुमार, पूर्ण चंद्र महतो, दुर्गा चरण रजवाड़, भागीरथ लायक,अंबिका महतो आदि आज की बैठक में शामिल थे।


Post a Comment

0 Comments

close