पितकी मैदान में युवक को होमगार्ड की भर्ती हेतु प्रशिक्षण शिविर लगा।
चांडिल,सरायकेला-खरसावां जिले में होमगार्ड भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए आर के फिटनेस संस्थान के सदस्य द्वाराा युवकों को विशेष प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है। संस्था की ओर से बताया गया कि शारीरिक दक्षता और दौड़ की तैयारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों को नियमित रूप से ट्रेनिंग दी जा रही है।
यह प्रशिक्षण पितकी ग्राउंड में संचालित हो रहा है, जहां लड़कों के लिए 60 से 70 और लड़कियों के लिए 50 से 60 के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए अभ्यास कराया जा रहा है। प्रशिक्षकों द्वारा अभ्यर्थियों को दौड़, फिटनेस और आवश्यक शारीरिक मानकों के अनुसार मार्गदर्शन दिया जा रहा है। आर के फिटनेस संस्थान के सदस्य ने नीमडीह, चांडिल एवं आसपास के क्षेत्रों के युवाओं से अपील की है कि जो भी होमगार्ड भर्ती की तैयारी कर रहे हैं, वे इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का लाभ उठाकर अपनी तैयारी को मजबूत बना सकते हैं। संस्था का उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को सही दिशा में प्रशिक्षण देकर उन्हें भर्ती प्रक्रिया में सफल बनाना है।

0 Comments