भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण अभियान 2026—दादुर बागान में दो दिन चला कार्यकर्ता शिविर, डिजिटल और बूथ प्रबंधन पर जोर।
चांडिल,‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026’ के तहत चांडिल के दादुर बागान में चौका, चांडिल मध्य-पूर्वी (कपाली मंडल) का संयुक्त दो-दिवसीय प्रशिक्षण शिविर हुआ, जहाँ कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, कार्य-पद्धति और सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा गया।
विषय-सूची में भाजपा का इतिहास-विकास, वैचारिक अधिष्ठान और एकात्म मानववाद, संगठनात्मक संरचना, सोशल मीडिया/AI एवं डिजिटल माध्यम (नमो ऐप, सरल ऐप), अंत्योदय-योजना क्रियान्वयन, बूथ प्रबंधन-जनसंपर्क और कार्य विस्तार शामिल रहे। प्रदेश मंत्री शैलेंद्र सिंह ने इतिहास-विकास, मनोज महतो ने वैचारिक अधिष्ठान, ठाकुरदास महतो ने बूथ प्रबंधन-मन की बात, रूपेश वर्मा ने कार्य-पद्धति, अनीता पारित ने कार्य विस्तार, दिवाकर सिंह ने सोशल मीडिया -A I पर सत्र लिये।इस प्रशिक्षण शिविर में भाजपा के तीनों मंडल अध्यक्ष चामूराम भुईया, जगदीश महतो, राहुल मंडल, मोतीलाल कुंभकार, आकाश महतो, महेश कर्मकार, वृंदावन कुंभकार धनंजय मंडल, चंद्र मोहन गोराई, बिरंची महतो, आनंद गौड़, मंगल लायक, शिवनाथ लायक, गणपति सिंह मुंडा, जगदीश सिंह मुंडा आदि उपस्थित थे l


0 Comments