एआईडीएसओ की ओर से कॉलेज में होगा धरना-प्रदर्शन दिया गया।
चांडिल,सरायकेला खरसावां जिला के सिंहभूम कॉलेज चांडिल में स्नातक (UG) सत्र 2026-30 में सीटों की कटौती किए जाने के कारण क्षेत्र के हजारों विद्यार्थियों का नामांकन नहीं हो पाया है, जिससे उनका भविष्य अधर में लटक गया है। इस विषय पर छात्र संगठन ए आई डी एस ओ सिंहभूम कॉलेज कमिटी के सचिव राजा प्रमाणिक ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए छात्र संगठन ए आई डी एस ओ की ओर से पूर्व में कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलपति (वीसी) को ज्ञापन सौंपा गया था। इसके साथ ही ईमेल के माध्यम से झारखंड के महामहिम राज्यपाल एवं कोल्हान विश्वविद्यालय प्रशासन को लिखित रूप में सूचित कर सीटें बढ़ाने के लिए आवेदन दिया गया था। हालांकि, प्रशासन और विश्वविद्यालय स्तर पर अब तक इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया है।सिंहभूम कॉलेज कमेटी के इंचार्ज सह जिला सचिव युधिष्ठिर प्रमाणिक ने कहा कि सिंहभूम कॉलेज चांडिल, चांडिल अनुमंडल क्षेत्र का एकमात्र डिग्री कॉलेज है जो कि आसपास के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा का प्रमुख केंद्र है। ऐसे में सीटों में कमी का सीधा असर विशेष रूप से ग्रामीण, गरीब एवं सामान्य परिवारों के विद्यार्थियों पर पड़ रहा है।हमारे साथ भेदभाव भी किया जा रहा है क्योकि कोल्हान विश्वद्लाय का एक दूसरे कॉलेज घाटशीला में सभी बच्चे को नामांकन लिया गया तो होमलोग का क्यों नही लिया जा रहा है इसीलिए सभी विद्यार्थियों की नामांकन सुनिश्चित कराने की मांग को लेकर विगत 12 सितंबर 2026 को सिंहभूम कॉलेज चांडिल में धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया है।
धरना-प्रदर्शन की मुख्य मांगें
1. सिंहभूम कॉलेज चांडिल में स्नातक (UG) नामांकन सीट में बढ़ोतरी कर वंचित रह गए सभी विद्यार्थियों का नामांकन सुनिश्चित किया जाए एवं अविलंब नामांकन प्रक्रिया शुरू की जाए।
यदि इसके बावजूद विद्यार्थियों की जायज मांगों को पूरा नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में अनिश्चितकालीन धरना के लिए बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी विश्वविद्यालय एवं कॉलेज प्रशासन की होगी।


0 Comments