चांडिल,8 सितम्बर से 11 दिसम्बर 2026 तक जिले के सभी प्रखंडों में लगेगा ड्राइविंग लाइसेंस शिविर।
लर्नर लाइसेंसधारी आवेदकों के ड्राइविंग टेस्ट, स्लॉट बुकिंग एवं लाइसेंस निर्गमन की होगी प्रक्रियाl।
सरायकेला-खरसावाँ जिले में जिला परिवहन पदाधिकारी श्री शंकराचार्य शमाड द्वारा जिलेवासियों की सुविधा एवं ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करने की प्रक्रिया को सुगम बनाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रखंडों में प्रखंडवार ड्राइविंग लाइसेंस शिविर आयोजित किए जाने की जानकारी दी गई है।
प्रथम चरण में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 18 सितम्बर 2026 को चांडिल प्रखंड, 25 सितम्बर 2026 को ईचागढ़ प्रखंड, 09 अक्टूबर 2026 को कुकड़ू प्रखंड, 23 अक्टूबर 2026 को नीमडीह प्रखंड, 30 अक्टूबर 2026 को सरायकेला प्रखंड, 20 नवम्बर 2026 को राजनगर प्रखंड, 27 नवम्बर 2026 को खरसावाँ प्रखंड, 04 दिसम्बर 2026 को कुचाई प्रखंड तथा 11 दिसम्बर 2026 को गम्हरिया प्रखंड में ड्राइविंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया जाएगा।
उक्त शिविरों में लर्नर लाइसेंस (Learner Licence) प्राप्त कर चुके आवेदकों के ड्राइविंग लाइसेंस हेतु ड्राइविंग टेस्ट एवं संबंधित प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इच्छुक आवेदकों को परिवहन विभाग के सारथी पोर्टल (Sarathi Portal) के माध्यम से ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन कर संबंधित शिविर की निर्धारित तिथि हेतु स्लॉट बुक करना होगा।
स्लॉट बुक करने के उपरांत आवेदकों को आवेदन की हार्ड कॉपी एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि को संबंधित प्रखंड कार्यालय में आयोजित शिविर में उपस्थित होना होगा। दोपहिया वाहन के ड्राइविंग टेस्ट के लिए आवेदकों को हेलमेट सहित वाहन तथा चारपहिया वाहन के ड्राइविंग टेस्ट के लिए LMV वाहन के साथ उपस्थित होना अनिवार्य होगा।
जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा जिले के सभी संबंधित लर्नर लाइसेंसधारी आवेदकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार समय पर स्लॉट बुक कर निर्धारित तिथि एवं स्थल पर आवश्यक दस्तावेजों एवं वाहन के साथ उपस्थित होकर ड्राइविंग टेस्ट की प्रक्रिया पूर्ण कराएं।

0 Comments