आसन्न नगर निगम एवं पंचायत चुनाव को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी सरायकेला खरसावां की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न ।
चांडिल,सरायकेला खरसावां जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आज रविवार को कार्य जिला अध्यक्ष अम्बुज कुमार की अध्यक्षता में रेलवे मैदान स्थित हॉल में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई ।
बैठक में आसन्न निकाय एवं पंचायत चुनाव को देखते हुए जिले के पदाधिकारी एवं प्रमुख कांग्रेस जनों के साथ रणनीतियों पर चर्चा की गई. सर्वसम्मति से आदित्यपुर सरायकेला व कपाली नगर निकाय चुनाव को मजबूती के साथ लड़ने पर सहमति जताई गई तथा संबंधित निकायों के सभी वार्डों में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी उतारने पर विचार किया गया.
मौके पर कार्य जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार ने कहा कि सभी निकाय एवं पंचायत क्षेत्र से पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों को चुनाव लड़ाने का निर्णय लिया गया है
उक्त निर्णय की जानकारी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश जी एवं राज्य प्रभारी के राजू जी को लिखित रूप से देने का निर्णय लिया गया है
कार्यक्रम को प्रदेश सचिव गोपाल प्रसाद ने संबोधित करते हुए महत्वपूर्ण टिप्स दिये व एकजुट होकर चुनाव में उतरने का आह्वान किया
बरिष्ठ नेता दिवाकर झा जिला महासचिव खिरौद सरदार जिला उपाध्यक्ष ऋषि मिश्रा ज़मीलसरफ़ बबन जिला महासचिव रामशंकर पांडेय समेत प्रकाश मंडल ने अपने संबोधन में महत्वपूर्ण सुझाव प्रदान किये
बैठक के अंत में कांग्रेस जनों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई एवं शुभकामनाएँ दी
आदित्यपुर नगर अध्यक्ष राहुल यादव ने धन्यवाद ज्ञापन किया मोके पर मुख्य रूप से जिला महामंत्री मुकेश श्रीवास्तव अरुण पांडे कुणाल राय अरुण यादव जिला उपाध्यक्ष सुनील सिंह संदीप गोप जिला सचिव गोपाल सिंह राजपूत दारा सिंह विजय झा गोलू पांडे राहुल कुमार अमरेश ठाकुर राजू लोहार कांति मंडल जगदीश टीयू अमन सिंह श्रीधर कुशवाहा रमेश यादव आदि उपस्थित रह।
0 Comments