विस्थापितों के समस्याओं को विधानसभा के पटल पर रखने के लिए 116 गांव विस्थापित युवा संगठन ने विधायक सविता महतो का जताया आभार

विस्थापितों के समस्याओं को विधानसभा के पटल पर रखने के लिए 116 गांव विस्थापित युवा संगठन ने विधायक सविता महतो का जताया आभार


चांडिल डैम के विस्थापितों की समस्याओं को ईचागढ़ के विधायक सविता महतो ने विधानसभा के पटल पर रखा था। शनिवार को विधायक सविता महतो के उलियान स्थित आवासीय कार्यालय में जाकर 116 गांव विस्थापित युवा संगठन के अध्यक्ष भोलानाथ रजक व चंद्र प्रकाश के नेतृत्व में आभार जताते हुए ज्ञापन सौंपा। इस दौरान युवा संगठन ने विधायक को विस्थापितों के विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। विधायक ने संगठन को आश्वासन देते हुए कहा कि जल्द ही विस्थापितों की समस्याओं को लेकर संगठन के साथ मुख्यमंत्री से मुलाकात कर सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। मौके पर संगठन के अध्यक्ष भोलानाथ रजक, केंद्रीय सदस्य सह आप्त सचिव काबलु महतो समेत काफी सदस्य उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments

close