अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने महाविद्यालय परिसर में शौचालय की नियमित रूप से साफ सफाई एवं उनका देखभाल के लिए तथा पीने का पानी के लिए प्राचार्य डॉ डी. के पांडे को सौंपा ज्ञापन।
सिंहभूम कॉलेज चांडिल में शौचालय की नियमित रूप से साफ सफाई एवं उनका देखभाल के लिए तथा पेयजल की सुविधा के अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र नेता सनातन गोराई के नेतृत्व में कॉलेज के प्राचार्य डॉ डी.के पांडे को ज्ञापन सौंपा गया ।
छात्र नेता सनातन गोराई ने कहा कि बीते कई महीने से कॉलेज परिसर में शौचालय की सुविधा है मगर उनका उपयोग विद्यार्थी नहीं कर पाते क्योंकि शौचालय का साफ सफाई नहीं किया जाता एवं शौचालय में पानी का व्यवस्था भी नहीं है। तथा बढ़ती गर्मी के कारण कॉलेज परिसर में पीने का पानी की सुविधा भी नहीं है ।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मांग करती है कि विद्यार्थियों की सुविधा के लिए कॉलेज परिसर में शौचालय की नियमित रूप से साफ सफाई किया जाए एवं उनका देखभाल सही तरीके से हो तथा पीने का पानी के लिए तत्कालीन वाटर प्यूरीफायर लगवाया जाए।
इस अवसर पर अमरनाथ कुंभकार , चेतन सिंह, बाल्मिकी तांती, सुभम सिंह, बुधनी महतो, शांति सिंह, भवानी सिंह सरदार आदि उपस्थित थे।

0 Comments