किसानों के समर्थन में आज भारत बंद के समर्थन में चांडिल बाजार को बंद किया गया

किसानों के समर्थन में आज भारत बंद के समर्थन मैं रैली के माध्यम से चांडिल बाजार को बंद किया गया

             आज एस यू सी आई (कम्युनिस्ट), ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन, झारखंड किसान परिषद, संयुक्त ग्राम सभा मंच, ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन, ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक यूथ ऑर्गेनाइजेशन, ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन के संयुक्त तत्वावधान में चांडिल चौक बाजार में आज आज 8 दिसंबर 2020 को किसानो के भारत बंद आंदोलन के समर्थन में  पूरे चांडिल बाजार में रैली के माध्यम से पूरे चांडिल बाजार को बन्द किया गया। तथा आम जनता तथा  दुकानदार भाइयों से भारत के अन्नदाताओं के समर्थन में निम्नलिखित मांगों को लेकर आज का बंदी में सहयोग करने का अपील किया गया:

1. कृषि विरोधी तीनों किसान कानून वापस लिया जाए।

2. किसानों के फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य का कानून बनाया जाए।

3. बिजली बिल कानून 2020 रद्द किया जाए। आदि।

     कार्यक्रम को सफल बनाने में निम्लिखित साथियों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। अनंत कुमार महतो एसयूसीआई ( कम्युनिस्ट), अंबिका यादव (झारखंड किसान परिषद), नेपाल किस्कु (ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन), अनूप महतो (संयुक्त ग्राम सभा मंच), आसुदेव महतो, बुद्धेश्वर माझी, मोहमद युनूस , भुजंग मछुआ, दुखनी माझी, गुलाम अली, प्रभात महतो, विशेश्वर महतो,   हाराधन महतो, अनुराधा महतो आदि।

Post a Comment

2 Comments

close