जे एस एस सी सहायक शिक्षक के भर्ती में कथित धांधली के मामले में एक आदमी को पकड़ा गया है
चांडिल, सरायकेला खरसावां जिला के चौका थाना में जे एस एस सी सहायक शिक्षक के भर्ती में कथित धांधली के मामले में एक आदमी को पकड़ा गया है। सूचना मिलते ही केंद्रीय सचिव गोपेश महतो एवं जिला अध्यक्ष (नगर) आदित्य महतो मौके पर पहुंचे। घटना के संबंध में
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी पर लगभग ₹10 लाख में जे एस एस सी सहायक आचार्य की सीट बेचने का आरोप है। पूछताछ के दौरान वह स्वयं को JSSC का कर्मचारी बता रहा था। मामले की सत्यता की जांच संबंधित प्रशासन एवं पुलिस द्वारा की जानी चाहिए।
सभी लोगों से अनुरोध है कि यदि आपके पास इस मामले से संबंधित कोई जानकारी है या आप मौके पर उपस्थित होना चाहते हैं, तो चौका थाना पहुंचें और जांच में प्रशासन का सहयोग करें।

0 Comments