ब्लड रिपोर्ट की गड़बड़ी से उठे सवाल

नर्सिंग होम मरीज के ब्लड प्रतिवेदन से उपचार में परेशानी।








एक मरीज, दो रिपोर्ट और दो अलग नाम! Life Hospital में ब्लड रिपोर्ट की गड़बड़ी से उठे सवाल
चाईबासा। शहर के Life Hospital में एक मरीज की ब्लड जांच रिपोर्ट में नाम और उम्र की जानकारी अलग-अलग दर्ज होने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर मरीज के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन के समक्ष आपत्ति जताई।
जानकारी के अनुसार, मरीज गीता सिन्हा के दो ब्लड टेस्ट कराए गए थे। CBC की रिपोर्ट में मरीज का नाम सही रूप से “गीता सिन्हा” दर्ज है। वहीं, कोलेस्ट्रॉल की रिपोर्ट में नाम “दीपा सिंह” दर्ज है। दोनों रिपोर्ट में उम्र भी अलग-अलग बताई जा रही है।
रिपोर्ट में इस अंतर को लेकर सवाल उठाए जाने पर इसे टाइपिंग की गलती बताया गया। हालांकि, मरीज के परिजनों का सवाल है कि यदि एक रिपोर्ट में नाम और उम्र गलत दर्ज हो सकती है, तो यह कैसे सुनिश्चित किया जाए कि संबंधित जांच रिपोर्ट वास्तव में उसी मरीज की है?
परिजनों का यह भी सवाल है कि जब कोलेस्ट्रॉल की रिपोर्ट में मरीज की पहचान संबंधी जानकारी गलत हो सकती है, तो CBC रिपोर्ट को सही मानने की क्या गारंटी है? ब्लड जांच की रिपोर्ट के आधार पर डॉक्टर मरीज के उपचार से जुड़े निर्णय लेते हैं। ऐसे में रिपोर्ट और मरीज की पहचान में किसी भी प्रकार की विसंगति मरीज की सुरक्षा के लिहाज से गंभीर विषय बन सकती है।
मामले को लेकर डॉ. भास्कर भूषण से माफी मांगे जाने की बात सामने आई है। वहीं, रिपोर्ट में गड़बड़ी के लिए जिम्मेदार बताए जा रहे व्यक्ति को फटकार भी लगाई गई। हालांकि, मरीज के परिजनों की चिंता अभी भी यही है कि दोनों रिपोर्ट के सैंपल और जांच परिणाम वास्तव में उसी मरीज से संबंधित हैं या नहीं, इसकी स्पष्ट पुष्टि होनी चाहिए।
मामले में अस्पताल प्रबंधन से यह स्पष्ट किए जाने की अपेक्षा है कि रिपोर्ट में नाम और उम्र अलग-अलग दर्ज होने की स्थिति कैसे उत्पन्न हुई और मरीज की पहचान तथा सैंपल की सही पुष्टि के लिए क्या प्रक्रिया अपनाई गई।
मरीज की रिपोर्ट में नाम और उम्र जैसी मूलभूत जानकारी में अंतर ने अस्पताल की जांच प्रक्रिया और रिपोर्ट की विश्वसनीयता को लेकर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं। ऐसे मामलों में पारदर्शी जांच और स्पष्ट जवाब मरीज के भरोसे के लिए बेहद जरूरी है।


Post a Comment

0 Comments

close