ग्राम स्वसाशन व्यवस्था की ग्राम पद हेतु लोग का चयन किया गया।

ग्राम स्वसाशन व्यवस्था की ग्राम पद हेतु लोग का चयन किया गया।











सरायकेला खरसावां जिला के नीमडीह प्रखंड के चलीयामा पंचायत के बांधटाड गांव में आदिवासी कल्याण समिति समुदायिक भवन की बैठक। जिसमें ग्राम सभा भानु सिंह सरदार की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। बैठक में मानकी/ मंडा स्वशासन व्यवस्था के तहत गांव व्यवस्था हेतु विभिन्न पद के रूप लोग का चयनित किया गया। चयनित लोग को प्रमाण पत्र भी संयोजक मंडली द्वारा जारी की गई।मुख्य अतिथि में बड़ेदा पंचायत के मुखिया बरुण सिंह उपस्थित थे। 










संयोजक मंडली में सुधाकर सिंह, भोला सिंह सरदार,भानु सिंह,मदन सिंह, इंद्रजीत सिंह, दुर्योधन सिंह, जनार्दन सिंह, बैधनाथ सिंह, उपस्थित थे ‌। बैठक में निर्णय लिया कि  आगमी २९ तारिख को सभी लोग मिलकर नीमडीह प्रखंड विकास पदाधिकारी को एक पत्र सौंपा जाएगा। 













संनद् रहे की ग्राम स्वशासन व्यवस्था में भुमिज सरदार में ग्राम व्यवस्था में नाचा, डाकुआ, का पदधारी लोग थे।जिले में रिक्त मानकी, मुंडा एवं डाकुआ पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करना तथा विभिन्न राजस्व एवं प्रशासनिक कायों की प्रगति की समीक्षा करना था. बैठक में सभी अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए आवश्यक ग्राम सभाओं की तिथि अविलंब निर्धारित करें तथा ग्राम सभा से पारित प्रस्ताव, हुकूकनामा, वंशावली एवं अन्य आवश्यक अभिलेखों के साथ जिला मुख्यालय को शीघ्र उपलब्ध कराएं. अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया कि नियुक्ति प्रक्रिया से जुड़े सभी दस्तावेज प्रस्ताव के साथ संलग्न रहें, ताकि किसी प्रकार की देरी न हो. साथ ही प्राप्त आवंटन के विरूद्ध सभी मानकी एवं मुंडाओं को मानदेय भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. बैठक में अभिलेखागार प्रभारी को लंबित एवं वांछित अभिलेख संबंधित अंचलों को शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए. सभी अंचल अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा गया कि जिले के रिक्त मानकी, मुंडा एवं डाकुआ पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया हर हाल में 30 जून 2026 तक पूर्ण कर ली जाए.।

Post a Comment

0 Comments

close