विधायक सविता महतो व सोमेश सोरेन ने चिलगु में वीर शहीद तिलका मांझी को दी श्रद्धांजलि।

विधायक सविता महतो व सोमेश सोरेन ने चिलगु में वीर शहीद तिलका मांझी को दी श्रद्धांजलि।

चांडिल, ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के वीर शहीद बाबा तिलका मांझी की जयंती के अवसर पर बुधवार को रांची से लौटने के क्रम में विधायक सविता महतो एवं विधायक सोमेश सोरेन ने चांडिल प्रखंड के चीलगु स्थित बाबा तिलका मांझी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर विधायक सविता महतो ने कहा कि बाबा तिलका मांझी का जीवन संघर्ष, साहस और बलिदान की अद्भुत मिसाल है। उनके आदर्शों और विचारों से प्रेरणा लेकर हमें समाज और राष्ट्र के उत्थान के लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि तिलका मांझी ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आवाज उठाकर स्वतंत्रता संग्राम की अलख जगाई, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। मौके पर मुख्यमंत्री की बुआ सुखी टुडू, जिला अध्यक्ष डॉ. शुभेंदु महतो, झामुमो केंद्रीय सदस्य ओम प्रकाश लायेक, काबलू महतो, स्नेहा महतो, संजय महतो, दिलीप किस्कू, शिव शंकर लायेक, राहुल वर्मा, करण हांसदा सहित अन्य कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे।


Post a Comment

0 Comments

close