रोड निर्माण के लिए कृषि जमीन नहीं देंगे किसान, किया विरोध प्रदर्शन ।

रोड निर्माण के लिए कृषि जमीन नहीं देंगे किसान, किया विरोध प्रदर्शन

चांडिल,कृषि जमीन की रक्षा करे सरकार - सुफल महतो
रांची जिला के अधीन बुंडू - बंता रोड चौड़ीकरण के नाम पर माझीडीह,कुबाडीह, पुरानानगर, महेशपुर,खाटंगा,डोमनडीह गांव के कृषि जमीन पर नये रोड निर्माण की कोशिश के खिलाफ प्रभावित किसानों ने शिवटंगरा मैदान में विरोध प्रदर्शन कर कृषि जमीन नहीं देने का लिया शपथ। कृषि जमीन हमारा जान है,जान देंगे- जमीन नहीं देंगे, जमीन अधिग्रहण कानून 2013 का उल्लघंन नहीं चलेगा, चौड़ीकरण के नाम पर कृषि जमीन पर नये रोड का निर्माण नहीं चलेगा, सरकार कृषि जमीन की रक्षा करे ,बिना ग्राम सभा जमीन अधिग्रहण नहीं चलेगा आदि नारे लग रहे थे। मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए झारखंड राज्य किसान सभा के राज्य अध्यक्ष सुफल महतो ने कहा बुंडू - बंता रोड चौड़ीकरण के नाम पर माझीडीह, कुबाडीह, पुरानानगर, महेशपुर, खाटंगा, डोमनडीह, गांव के किसानों के कृषि जमीन पर नये रोड निर्माण की कोशिश के खिलाफ किसानों ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, एवं उपायुक्त रांची को किसानों ने ज्ञापन सौंपकर कृषि जमीन पर नये रोड निर्माण के लिए जमीन नहीं देने तथा कृषि जमीन की रक्षा का गुहार लगा चुके हैं,80 प्रतिशत किसानों की सहमति का खुल्लम खुल्ला उलंघन हो रहा है।छोटे छोटे जमीन का टूकड़ा किसानों का जीवन का आधार है। झारखंड में मात्र 25 प्रतिशत ही कृषि जमीन है, वाकी पठारी जमीन है। सरकार कृषि जमीन की रक्षा करे वरना जबरन जमीन अधिग्रहण का तीखा विरोध होगा, किसानों के सामने जीने - मरने का सवाल है। महेशपुर ग्राम प्रधान अक्षय महतो ने कहा उक्त गांवों में ग्राम सभा कर कृषि जमीन रोड निर्माण के लिए नहीं देने के फैसले का प्रति सरकार को दिया जा चुका है।इस अवसर पर सर्वेश्वर महतो, प्रेम नाथ महतो, निरंजन अहिर, विशेश्वर महतो, नारायण महतो,पुशुवा महतो, राजेन्द्र गोझू, पशुपति महतो, कुशल महतो, गोबिंद महतो,बिहारी महतो, धनेश्वर अहिर,अजय, हेमंती देवी,मौला देवी, भवानी देवी, कोकिला देवी,विधा देवी, संपत्ति देवी,सुखंती देवी,सितोला देवी,सति देवी, प्रतिमा देवी, करूणा देवी,उषा देवी, कमला देवी मधुसूदन महतो, हरिप्रसाद महतो, राजकुमार महतो,गिरीधर महतो,दिनबंधू महतो, कलेश्वर महतो, जनार्दन महतो, गिरिजा महतो, प्रदीप महतो, मुकेश महतो,चक्रधर महतो,अमर महतो, बिंदेश्वर महतो, बसंती देवी, चंचला देव,झालो देवी, चांदो देवी, ललनी देवी,रोजोवाला देवी , प्रकाश महतो,सहित काफी संख्या में किसान उपस्थित थे।अंत में किसानों के कृषि जमीन पर रोड निर्माण की किसी भी प्रकार के हरकत का विरोध करने का निर्णय लिया गया।
किसानों के विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता ग्राम प्रधान अक्षय महतो ने किया।


Post a Comment

0 Comments

close