परागामा में कलश यात्रा के साथ श्री श्री नववाह्न परायण महायज्ञ का श्रीगणेश हुआ।

परागामा में कलश यात्रा के साथ श्री श्री नववाह्न परायण महायज्ञ का श्रीगणेश हुआ।

चांडिल ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के कुकड़ू प्रखंड अंतर्गत परगामा गांव में स्थित प्राचीनकालीन शिव मन्दिर प्रागंण में कलश स्थापना कर नो दिवसीय नवाह परायण महायज्ञ का शुभारंभ किया गया।

इस महायज्ञ का आयोजन हर साल की भाँति इस साल भी शिव रात्री के उपलक्ष्य में महायज्ञ आयोजन स्थल किया गया।शिव मंदिर से कलश यात्रा निकल कर दूधी जुड़िया से पवित्र जल लेकर कलश मंदिर तक लाया गया। मंदिर में कलश स्थापित किया गया।कलश यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र वैदिक मंत्रोच्चारण एवं धार्मिक नारों से गुंजायमान हुआ

श्री श्री नववाह्न परायण महायज्ञ शुभारंभ कलश स्थापना के साथ किया गया,यह महायज्ञ का आयोजन पिछले पांच दशक से चला आ रहा है।

सोमवार को नववाह्न परायण महायज्ञ के जागरण रात्रि एवं मंगलवार को नववाह्न परायण महायज्ञ पूर्णाहुति एवं कलस विसर्जन किया जाएगा।यज्ञ में घृतढाली एवं व्यास आसान पर अरूण पाण्डे एवं विजय पाण्डे द्वारा किया जाएगा
प्रवचन कर्ता के रूप में संजय पाण्डे,हेमन्त दुवे ,सुधीर दास, दयाल दास,अतीत मुखार्जी , भवानन्द दास एवं गायक , गायिका रूप में शिला देवी, दिनबन्धु दास, तरनी दास शामिल हेइस दौरान सोलोआना कमिटी के राकेश रंजन महतो ने बताया महायज्ञ का आयोजन प्रत्येक वर्ष धूमधाम एवं से श्रद्धापूर्वक मनाते आए हे,ग्रामीणों के सफल सहयोग से तकरीबन पांच दशक से अधिक समय से सफल आयोजन हो रहा हे।मौके पर पारगामा पंचायत के मुखिया लालू माझी,पंचायत समिति सदस्य बुधनी सिंह मुंडा,उप मुखिया महेंद्रनाथ महतो,ग्राम प्रधान भरत चंद्र महतो ,पूर्व पंचायत समिति सदस्य मनोरंजन सिंह,राकेश रंजन महतो,अनादि कुमार महतो, साहेबराम महतो,राजाराम महतो,परीक्षित महतो, शंशाकर महतो, युधिष्ठिर महतो सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।


Post a Comment

0 Comments

close