अवैध बालू लदा बोलेरो पिकअप जब्त, थाना को किया गया सुपुर्द।

अवैध बालू लदा बोलेरो पिकअप जब्त, थाना को किया गया सुपुर्द।

चांडिल अवैध बालू परिवहन के विरुद्ध खनन विभाग ने आदित्यपुर क्षेत्र में की कार्रवाई, अवैध बालू लदा बोलेरो पिकअप जब्त, थाना को किया गया सुपुर्द।
उपायुक्त, सरायकेला-खरसावां के निर्देशानुसार जिला खनन विभाग द्वारा आज दिनांक 09 सितम्बर 2026 को अवैध खनन, भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई की गई। कार्रवाई के क्रम में आदित्यपुर क्षेत्र अंतर्गत एमटीसी, गम्हरिया के समीप अवैध रूप से बालू लदे एक बोलेरो पिकअप वाहन को जब्त किया गया।

जब्त वाहन को अग्रेतर आवश्यक कार्रवाई हेतु आदित्यपुर थाना को सुपुर्द किया गया है।

उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह द्वारा जिला अंतर्गत अवैध खनन, खनिजों के अवैध भंडारण एवं परिवहन की गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा है कि जिले में खनिजों के अवैध खनन, भंडारण एवं परिवहन को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा ऐसे मामलों में नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

इस संबंध में जिला खनन पदाधिकारी ने कहा है की अवैध खनन, भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध जिला प्रशासन एवं खनन विभाग द्वारा इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी सतत रूप से जारी रहेगी।

Post a Comment

0 Comments

close