चौका थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
चांडिल,सरायकेला खरसावां जिला के चौका थाना कांड सं0-39/2026, दिनांक 07.09.2026, धारा 310(4)/310(5)/317(3) बीएनएस एवं 25(1-B)A/26/35 आर्म्स एक्ट के तहत चौका थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
दिनांक 06.09.2026 को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर चौका थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मतकमडीह, टोला-चुटियाखाल स्थित बंद पड़े नव प्राथमिक विद्यालय, बरियावेड़ा में अपराध की योजना बना रहे 06 अपराधकर्मियों को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम:
मोनसा सिंह मुंडा, उम्र 28 वर्ष,
चन्द्रराम मुंडा उर्फ चमुरा, उम्र करीब 26 वर्ष,सोमा मुंडा उर्फ सबजी, उम्र करीब 22 वर्ष, देवेन मुंडा, उम्र करीब 26 वर्ष,
सोमा मुंडा उर्फ करपा, उम्र करीब 19 वर्ष
रामजीत मुंडा उर्फ मंगरा मुंडा, उम्र करीब 19 वर्ष
बरामदगी:
अभियुक्तों के पास से 03 देशी पिस्टल, 01 जिंदा गोली, लोहे का चाकू, दावली, लोहे का हथौड़ा, 03 मोटरसाइकिल एवं 07 मोबाइल फोन बरामद किए गए।
पूर्व की घटनाओं का खुलासा:
पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा दिनांक 19.08.2026 को चौका थाना क्षेत्र अंतर्गत बनसा स्थित शराब दुकान में लूट का प्रयास तथा उरमाल स्थित माधुरी पेट्रोल पंप पर मोबाइल फोन एवं रुपये लूटने की घटना में अपनी संलिप्तता बताई गई।इसके अतिरिक्त, दिनांक 03.09.2026 को घाटदुलमी स्थित MOUNT 10 VIEW होटल में दो मोबाइल फोन की छिनतई करने की बात भी अभियुक्तों द्वारा स्वीकार की गई। अभियुक्तों की निशानदेही पर लूटे/छिनतई किए गए कुल 03 मोबाइल फोन बरामद किए गए।इन घटनाओं के संबंध में चौका थाना में पूर्व से दर्ज कांडों का भी उद्भेदन किया गया है।


0 Comments