32 लाख 93 हजार 300 रुपये की लागत से योजनाओं का शिलापट्ट का अनावरण हुआ।

32 लाख 93 हजार 300 रुपये की लागत से  योजनाओं का  शिलापट्ट का अनावरण हुआ।

चांडिल,ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के नीमडीह में विधायक सविता महतो ने तीन पीसीसी सड़क , सामुदायिक भवन का किया उद्घाटन।

32.93 लाख रुपये की लागत से चार विधायक योजनाओं का हुआ निर्माण

ईचागढ़ की विधायक सविता महतो ने गुरुवार को विधायक मद से निर्मित 32 लाख 93 हजार 300 रुपये की लागत वाली चार विकास योजनाओं का उद्घाटन शिलापट्ट का अनावरण कर किया। इनमें नीमडीह प्रखंड के विभिन्न गांवों में तीन पीसीसी सड़क तथा चांडिल प्रखंड में एक सामुदायिक भवन शामिल है। उद्घाटन के दौरान विधायक ने सामानपुर में आरईओ रोड से सुकूराम टुडू के घर तक 350 फीट पीसीसी लगभग 5.10 लाख रुपये, हेवेन गांव में जागरण मांझी के घर से गोपाल मांझी के घर तक 400 फीट लगभग 5.75 लाख रुपये तथा झिमड़ी गांव में हनुमान मंदिर से साधु महतो के घर तक लगभग 7.07 लाख रुपये की लागत से निर्मित पीसीसी सड़क का लोकार्पण किया। इसके अलावा चांडिल प्रखंड के डोबो गांव में दुर्गा मंदिर के सामने लगभग 14.99 लाख रुपये की लागत से बने सामुदायिक भवन का भी उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर विधायक सविता महतो ने कहा कि ग्रामीणों की मांग और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विकास योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है। उन्होंने कहा कि पीसीसी सड़क निर्माण से ग्रामीणों को बरसात के दौरान कीचड़ की समस्या से राहत मिलेगी तथा आवागमन अधिक सुगम होगा। कार्यक्रम में झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलू महतो, प्रखंड अध्यक्ष सचिन गोप, सचिव शंकर सिंह, सुजीत महतो, हरिचरण महतो, नारायण मांझी, उदय महतो, कैलाश सिंह, शंकर मुर्मू, गुरु पद सिंह, ग्राम प्रधान श्याम सुंदर सिंह, पुइतु मांझी, पशुपति गोप, अश्विनी कुमार महतो, रामचंद महतो, मंगल मांझी, जदुपति महतो समेत अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments

close