सिंहभूम महाविद्यालय चांडिल में नवनिर्मित दो भवन का उद्घाटन संपन्न।

सिंहभूम महाविद्यालय चांडिल में नवनिर्मित दो भवन का उद्घाटन संपन्न।

चांडिल। सिंहभूम महाविद्यालय चांडिल में राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (RUSA), झारखंड सरकार के अनुदान से निर्मित दो नए मंजिला भवन का उद्घाटन समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सविता महतो उपस्थित रहीं।

उद्घाटन के अवसर पर विधायक सविता महतो ने कहा कि यह भवन आधुनिक सुविधाओं से युक्त है और इससे क्षेत्र के छात्रों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा। उन्होंने अपने संबोधन में आश्वस्त किया कि वे ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के इस महाविद्यालय के विकास के लिए हर संभव सहयोग करने के लिए तत्पर रहेंगी।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुनील मुर्मु ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नए भवन को छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

इस अवसर पर झामुमो के केंद्रीय सदस्य चारूचांद किस्कू, ओमप्रकाश लायेक, जिला सचिव बैधनाथ टुडू, सीनेट सदस्य डॉ. जे.के. सिंह, जिला परिषद सदस्य पिंकी लायेक, छात्र नेता सुदामा हेम्ब्रम, जिला उपाध्यक्ष धर्मु गोप, सुबोध सिंह मुंडा, विभीषण मछुआ, अंबिका रजक, राहुल वर्मा, मिलन तंतुबाई सहित कई गणमान्य लोग उपस्थिति थे।
कार्यक्रम में स्थानीय लोगों एवं छात्रों की भी बड़ी भागीदारी देखने को मिली, जिससे आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


Post a Comment

0 Comments

close