मिरुडीह गांव में अवैध अंग्रेजी शराब कारोबार का भंडाफोड़ हुआ।
चांडिल। चांडिल अनुमंडल के चौका थाना क्षेत्र स्थित मिरुडीह गांव में अवैध अंग्रेजी शराब कारोबार का भंडाफोड़ हुआ है. उत्पाद विभाग सरायकेला की टीम और चौका पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नकली शराब बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है. मिरुडीह गांव में लंबे समय से अवैध रूप से अंग्रेजी शराब का निर्माण और बिक्री की जा रही थी. गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग ने रविवार यानी 5 अप्रैल रात से छापेमारी अभियान शुरू किया।
भारी मात्रा में सामग्री बरामदा छापेमारी के दौरान टीम ने मौके से नकली शराब, विभिन्न ब्रांड के खाली बोतल, ढक्कन, स्टिकर, ड्रम, डेकची समेत पैकेजिंग और निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कई उपकरण जब्त किए.
0 Comments