शारीरिक दक्षता-सह-लिखित परीक्षा बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला में सफलतापूर्वक संपन्न।
चांडिल प्रखंड के महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों तथा जिले के सभी गैर तकनीकी अभ्यर्थियों हेतु गृह रक्षक नव नामांकन के अंतर्गत शारीरिक दक्षता-सह-लिखित परीक्षा बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
कुल 1437 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 807 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जिनमें से 393 अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता (दौड़) परीक्षा में सफल घोषित किए गए।
सभी प्रखंडों एवं श्रेणियों की संयुक्त अंतिम मेधा सूची संपूर्ण प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत एक साथ प्रकाशित की जाएगी।
om
0 Comments