चांडिल गोलचक्कर समीप पहला बैशाख के दिन पानी सेवा केन्द्र का श्रीगणेश हुआ।
चांडिल,सरायकेला-खरसावां जिला के प्रथम वैशाख के शुभ अवसर पर शिक्षित बेरोजगार टेंपू एसोसिएशन, चांडिल अनुमंडल के द्वारा चांडिल गोलचक्कर में सेवा भावना के तहत प्याऊ (पानी सेवा केंद्र) की शुरुआत की गई।इस पुनीत कार्य का शुभारंभ टेंपू संघ के अध्यक्ष एवं भाजपा नेता आकाश महतो के कर-कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने बताया कि गर्मी के मौसम में राहगीरों एवं आम जनों को शीतल पेयजल उपलब्ध कराना ही इस पहल का मुख्य उद्देश्य है।कार्यक्रम के दौरान एसोसिएशन के सदस्यों एवं स्थानीय लोगों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। सभी ने इस सामाजिक पहल की सराहना करते हुए इसे जनसेवा की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया।टेंपू एसोसिएशन ने यह भी आश्वासन दिया कि आगे भी इसी तरह के सामाजिक एवं जनहितकारी कार्य निरंतर जारी रहेंगे।इस अवसर पर टेंपू संघ के मनबोध महतो, अश्विनी महतो, रामकृष्ण प्रमाणिक, यमुना कुम्हार, बिहारी भाई, प्रवीण चौधरी, निर्मल महतो आदि उपस्थित थें।
0 Comments