अवैध खेती एवं विक्रय निषेध संबंधित विषय पर जागरूकता अभियान चलाया गया
चांडिल सरायकेला-खरसावाँ के पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत के निर्देशानुसार मंगलवार को खरसावाँ थानांतर्गत रायजामा एवं टोरोडीह गांव और हुड़ांगडा बाजार में पुलिस द्वारा अफीम की अवैध खेती एवं विक्रय निषेध संबंधित विषय पर जागरूकता अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान खरसावाँ थाना प्रभारी द्वारा स्थानीय ग्रामीणों को अफीम के दुष्प्रभाव एवं संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई।इसके साथ ही
स्थानीय ग्रामीणों को अफीम के स्थान पर वैकल्पिक खेती करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।
0 Comments